दिल में तेरा प्यार है तू पास हो या दूर
तेरी मौजूदिगी का एहसास है हर घड़ी हर पहर
पर तेरी दूरी का एहसास करता है बहुत बेचैन,कर देता है मजबूर
सोचती हूँ तेरे एहसास की तरह काश कि तू भी होता मेरे पास
ये दूरियां सहना है बहुत मुश्किल...
दुनिया की नज़रों से तुझे बचाकर रखना है बहुत मुश्किल ..
जानती हूँ हैं बहुत तेरे चाहने वाले ...
हर वक़्त दुआ रहती है मेरी कि कहीं किसी और की दुआ क़ुबूल ना हो जाये...
मेरी मश्गूलियत कहीं मेरी सजा ना हो जाये...